फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मंदिर से लौट रहे वृद्ध की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पड़ोसी के साथ काकुन महावीरन में पूजा-अर्चना कर लौट रहे एक वृद्ध की बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसा हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से हुआ। मवई गांव निवासी बृगभान अहिरवार ने बताया कि मंगलवार को गांव के रामसहाय अपने साथियों के साथ काकुन महावीरन में प्रसाद चढ़ाने गए थे। इस दौरान उनके बड़े भाई कालीचरन अहिरवार (65) भी साथ गए थे।
विज्ञापन


पूजा के बाद देर शाम वे पड़ोसी प्रकाश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सुकलहरी गांव के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से कालीचरन चलती बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें