फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एमएलसी चुनाव में धांधली के आरोप, पुनर्मतदान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना में धांधली के आरोप लगाते हुए गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ के बैनर तले शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सोनी और जिला महामंत्री कमलेश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन भेजकर चुनाव रद करने व पुनर्मतदान कराने की मांग की गई। कलक्ट्रेट परिसर में सभा को संबोधित करते हुए विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। यहां पर अटेवा के जिला महासचिव कमल किशोर, प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती सहित अनेक शिक्षक व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें