फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ब्रम्हा का डेरा के बच्चों ने किया सड़क का भूमि पूजन

विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 21- ब्रम्हा का डेरा में सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन करती छात्राएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर स्थित ब्रह्मा का डेरा की कच्ची सड़क के निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। 1.6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 1.81 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। प्रथम किस्त का 17.60 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को 78 साल बाद सड़क की मुराद पूरी होने पर डेरा के बच्चों ने निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान सदर विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीते 11 अगस्त को ब्रम्हा का डेरा, बच्ची का डेरा और चंदूपुर डेरा के बच्चों ने प्रदर्शन किया था। करीब 200 स्कूली बच्चों ने अपने परिजन के साथ सड़क निर्माण को लेकर दलदल भरे कच्चे रास्ते पर नंगे पांव चलकर कलक्ट्रेट पहुंचे थे। इन्हें रोकने के लिए तत्कालीन डीएम को पुलिस व पीएसी बुलानी पड़ी थी। खुद डीएम बच्चों से मिले बिना पीछे के गेट से निकल गए थे। जेन अल्फा ने पांच घंटे तक कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। जिसपर जिला प्रशासन ने आनन-फानन में डेढ़ किमी कच्चे मार्ग पर बजरी और ईंटें डालकर रास्ता दुरुस्त करवाया था। वहीं पूरी सड़क निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी।
बृहस्पतिवार को सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने ब्रम्हा का डेरा पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल बच्चों के साथ मिलकर सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन होने से बच्चों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यदायी संस्था लोनिवि सड़क का निर्माण कराएगी।
विज्ञापन


चंदूपुर मार्ग को भी मिली स्वीकृति, होगी मरम्मत
सदर विधायक के अनुसार इस सड़क के पीछे लगे 3.4 किमी लंबे चंदूपपुर मार्ग के निर्माण की भी हरी झंडी मिल गई है। पूरी सड़क जर्जर होने के कारण इसका भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने सड़क के निर्माण के लिए 1.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसका बजट भी जारी हो गया है। इससे सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।


हमीरपुर-कालपी हाईवे से लेकर ब्रम्हा का डेरा तक करीब डेढ़ किमी कच्चे मार्ग के लिए भूमि पूजन कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। वहीं शेष भाग 3.4 किमी जर्जर सड़क पर विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए भी धन आवंटित हो गया है। जल्द ही पूरी पांच किमी सड़क दुरुस्त होगी। -अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें