फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटख धूप से पकने लगी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। तेज धूप निकलने से फसलें तेजी से पक रही हैं। मजदूरों का टोटा होने से परेशान किसान परिवार सहित कटाई में जुटे हैं। रात-रात भर मेहनत कर फसलों को समेटने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मजदूरों के महानगरों को पलायन कर जाने से फसल कटाई को किसान परेशान हैं। मसीदन निवासी बृजकिशोर खटीक ने बताया कि वह पत्नी, बच्चों व बूढ़ी मां के साथ मटर की फसल समेटने में जुटे हैं। कहते हैं मजदूर मिल नहीं रहे हैं। कस्बे के हरि सिंह ने बताया कि मजदूरों का इस समय कोई ठिकाना नहीं है। किसी को हां कहते हैं और कहीं काम पर जाते हैं। मजदूरी भी मनमानी मांग रहे हैं। फसल समेटने में मुसीबत उठानी पड़ रही है। हालांकि हार्वेस्टर भी क्षेत्र में काफी तादाद में आए हैं। लेटी हुई फसलें मशीनों से नहीं सिमट पा रहीं हैं। एक हफ्ते से मटर की कटाई में परिवार सहित खुद जुटे हैं। किसान बालादीन का कहना है कि तेजी से मौसम गर्म हो रहा है। इससे फसलें भी तेजी से पक रही हैं। सुबह जो कुछ हरी दिखाई देती हैं शाम को पकी नजर आती हैं। रात दिन मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें