फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ने कानपुर को 18 रन से हराया

Sat, 17 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मानंद डिग्री कालेज मैदान में चल रहे अंतर्राज्यीय आयशर क्रिकेट टूर्नांमेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। इसमें आगरा ने कानपुर की टीम को 18 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 171 रन बनाए। इसमें जीतेंद्र सिंह ने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए।

प्रदीप प्रथम ने 2 चौकों की सहायता से 24 रन बनाए। कानपुर के गेंदबाज मनीष गौड़ ने 3, मुकेश गुप्ता और रजत ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर टीम का पहला विकेट पहली गेंद में ही गिर गया। टीम के सोनू सिंह ने 35, आलोक वर्मा 29 रन बनाए। टीम 26 ओवर में 153 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


आगरा टीम के प्रदीप प्रथम ने 3 तथा प्रदीप द्वितीय ने 2 विकेट लिए। मैन आफ द मैच आगरा के जीतेंद्र को और मैन आफ द सीरीज का खिताब प्रदीप द्वितीय को दिया गया। समापन के दौरान मुख्य अतिथि हरीशंकर राजपूत उर्फ शंकर दादा ने विजेता आगरा टीम के कप्तान रूपेश को 31 हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र दीक्षित ने उपविजेता टीम के कप्तान मुकेश गुप्ता को 21 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की। मैच में सहयोग करने वाले अंपायर, कमेंटेटर सीतू सेंगर, देवेंद्र राजपूत को भी सम्मानित किया गया। मैच के आयोजक धर्म सिंह, विमल, निर्दोष, पुष्पेंद्र, हनी सिंह, महिपाल राजपूत, जुझार सिंह राजपूत, मेहेर सिंह नौरंगा, भूपेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें