फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन साल बाद पारा 46 डिग्री पार, यलो अलर्ट

विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 45- शहर की सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। तापमान रोजाना बढ़ता जा रहा है। तीन साल बाद मंगलवार को तापमान 46 डिग्री पार पहुंच गया। तेज धूप के साथ गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। दोपहर में जहां सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं, कामकाजी लोग गमछा बांधकर सड़क पर चलते नजर आए। जिले भर में लू के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान 46.2 व रात का पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते तीन सालों की तुलना की जाए तो आज का तापमान सबसे अधिक रहा है। तेज धूप के कारण ज्यादातर लोग घरों, पंखे, कूलर व एसी की हवा में बैठे रहे। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टर धूप व लू से बचाव करने के लिए शरीर को ढककर बाहर निकलने व पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शालिनी के अनुसार, अभी गर्म हवाएं जारी रहेंगी। इसका असर सब्जी वाली फसलों पर पड़ेगा। इससे बचने के लिए सुबह-शाम किसान फसलों की सिंचाई करें। वहीं, गर्मी के चलते खेतों की गहरी जुताई करने का मौसम अनुकूल है।
विज्ञापन


बीते तीन सालों का तापमान

वर्ष - अधिकतम - न्यूनतम
19/05/2026 - 46.2 - 29.2
19/05/2025 - 43 - 29
19/05/2024 - 45 - 27
19/05/2023 - 43 - 28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें