फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने ससुराल में फंदा लगाया

Tue, 30 Apr 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के धुंधपुर गांव में ससुराल आए युवक ने पत्नी से झगड़ने के बाद सोमवार देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के धुंधपुर गांव निवासी सुग्रीव निषाद की पुत्री शकुंतला की शादी पिछले वर्ष छह जून को बांदा के मोहल्ला क्वेटरा निवासी भारत निषाद (23) वर्ष से हुई थी। शकुंतला के परिवार में शादी होने के चलते दंपती 21 अप्रैल को धुंधपुर गांव आए हुए थे। पत्नी को छोड़ने के बाद पति भारत 22 अप्रैल को बांदा चला गया।

वह 25 अप्रैल को पत्नी को लेने के लिए धुंधपुर आया और तीन दिन वहीं बना रहा। उसने 29 अप्रैल को जब पत्नी से बांदा चलने के लिए कहा तो विवाद हो गया। इसके बाद उसने शराब पी। पत्नी ने बताया कि शाम को पति ने घर के अंदर छपरे की बल्ली से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन




परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस व भारत के परिजनों को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, भारत के ताऊ छक्कीलाल निषाद ने आरोप लगाया कि भतीजे की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे में लटकाया गया है। कहा कि पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी छह माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें