फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मौतों के बाद जागे अफसर

Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
पोस्मार्टम हाउस में गुमसुम बैठे परिजन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
सोमवार शाम गोदभराई रस्म में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार चार लोगों की मौत के बाद अफसरों की नींद टूटी है। मनकी गांव में बने यमुना पुल पर लोहे क एंगल लगाकर भारी वाहनों को रोकने के आदेश एडीएम ने दिए हैं। बता दें कि कुरारा-मूसानगर मार्ग पर पड़ने वाले इस पुल पर अवैध मौरंग ढोने वाले ट्रक दिन भर रफ्तार भरते हैं। संभावना है कि सोमवार को जिस ट्रक से हादसा हुआ वह भी अवैध मौरंग की ढुलाई करने जा रहा था। उधर, पुलिस इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर घटना करने का मामला दर्ज किया है। इस हादसे में दो सगे भाई, बहन व एक मृतक की पांच वर्षीय पुत्री की मौत हो गई थी। दुर्घटना में मारे गए दोनों भाई सूरत में सिलाई का काम करते थे।
विज्ञापन


जनपद कानपुर देहात के देवराहट थानाक्षेत्र के कलुवाताला गांव निवासी हरीशंकर (35) सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपने भाई भगवानदीन (25) पुत्र कालका निषाद, संध्या (16) पुत्री कालका व दीक्षा (5) पुत्री हरीशंकर के साथ एक ही बाइक गांव लौट रहे थे। ये लोग कुरारा थानाक्षेत्र के उमराहट गांव निवासी रामअवतार बलधारी की पुत्री अनीता की गोद भराई में शामिल होने गए थे। तभी हरौलीपुर गांव के निकट मूसानगर की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई।

मंगलवार को चारों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतकों के चाचा ने बताया कि उसके भाई कालका के पास मात्र एक बीघा खेत है। उसके भतीजे हरीशंकर, भगवानदीन व भतीजी संध्या की मौत हो गई। भतीजे कुछ दिन पहले ही सूरज से गांव आए थे। थाने में पीड़ित लाखन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक सुशील कुमार निवासी जाफरगंज जनपद फतेहपुर के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर घटना करने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा कि उसके भतीजे भइदनडेरा पुलिया के पास बाइक रोक कर खड़े हो गए। तभी वहां से गुजरे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन


उधर, सोमवार शाम घटनास्थल पर ग्रामीणों की मांग पर अपर जिलाधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने यमुना पुल पर भारी वाहनों को रोकने के लिए लोहे के एंगल लगाने की बात कही है। ग्रामीणों की माने तो कुरारा-मूसानगर मार्ग पर मनकी गांव में बने यमुना पुल पर रोजाना दर्जनों ट्रक अवैध मौरंग भरकर रफ्तार भरते हैं। अगर इस पुल पर भारी वाहनों को जाने से रोक दिया जाए तो इस तरह के हादसे रुक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें