फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटने पर चालक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। ईंट से लदी ट्राली पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

चिकासी थाने के बरौली गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र मूलचंद्र राजपूत ने बताया कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए एक ट्रक ईंट मंगाईं थीं। ट्रक के घर तक न पहुंचने पर उनके छोटे भाई संतोष कुमार (35) ट्रैक्टर ट्राली से ईंटें ढो रहे थे। गुरुवार शाम करीब चार बजे संतोष ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में नई बस्ती के पास ढलान पर अचानक ट्रैक्टर आगे से उठता हुआ ट्राली के ऊपर जाकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे संतोष ट्रैक्टर व ट्राली के बीच में दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

भाई प्रदीप ने बताया कि उनके पिता के नाम पर 12 एकड़ कृषि भूमि है। जिस पर खेती कर मृतक संतोष अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। युवक की मौत पर पत्नी गीता, पुत्री शिवानी (11) व पुत्र सत्यम (8) बेसहारा हो गए हैं। चिकासी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि युवक की दुर्घटना में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें