हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर भिलांवा के निकट सड़क पार कर रही वृद्धा कोे अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया है।
शहर के चौरादेवी मोहल्ले में एक 85 वर्षीय वृद्धा तीन साल पहले कहीं बाहर से आई थी वह मूक बधिर थी। मोहल्ले के दुकानदार समीर, रानू, पवन, राघवेंद्र आदि ने बताया कि वह बाहर दुकानों में पड़ी रहती थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे हाईवे पार कर भिलांवा की ओर जाते समय किसी अज्ञात ट्रक ने इसे कुचल दिया।
घटना की सूचना पर कोतवाली के एसआई अभिषेक कुमार व मनोज पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया है। उन्होंने कहा वृद्धा की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।