फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न लाने से नाराज जालौन का युवक फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के अतरौली बुआ के यहां जालौन से यज्ञ में शामिल होने आए युवक ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

शनिवार शाम उसने अपने भाई को फोन कर बाइक लेकर आने को कहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
जनपद जालौन के ददरी गांव निवासी सुभाष राजपूत (20) शुक्रवार को क्षेत्र के अतरौली गांव चल रहे यज्ञ में शामिल होने अपने फूफा अरविंद के यहां आया था।
शनिवार की शाम उसने अपने छोटे भाई चंदन को फोन पर बाइक से वापस गांव ले जाने को कहा था। छोटे भाई के मना करने पर वह नाराज हो गया और फांसी लगा ली।
थानाध्यक्ष जरिया रामआसरे सरोज ने बताया कि आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें