फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किसान की हुई मौत

विज्ञापन
शहर के कलक्ट्रेट मुख्य गेट के पास घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मंगलवार की देर रात शहर में कलक्ट्रेट गेट के निकट हुई दुर्घटना में मृतक युवक की पहचान जगभान (40) निवासी पतारा थाना कुरारा के रूप में हुई है। वह खेती करता था।
विज्ञापन

मृतक के भाई शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि उनका भाई अविवाहिता था। खेती किसानी कर भरण पोषण करता था। मंगलवार को वह बीज खरीदने के लिए शहर गए थे। जहां वह दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है। ज्ञात हो कि मंगलवार की रात कुरारा की ओर से आ रहे मौरंग भरे ट्रक ने पैदल जा रहे एक युवक को कुचल दिया था। उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी में रखवा दिया था। वहीं मौरंग भरे ओवर लोड ट्रक को पुलिस कब्जे में ले लिया है। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें