फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। छत से उतर रहा श्रमिक सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मझगवां के महजौली गांव निवासी लालदिवान अहिरवार ने बताया परिवार की कुसमारानी की मौत हो गई थी। सोमवार को तेरहवीं थी। रात करीब 11 बजे उनके पुत्र बिहारीलाल (51) खाना खाकर छत पर सोने जा रहे थे। तभी पैर फिसलने से नीचे गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर भरत राजपूत ने मृत घोषित कर दिया। बताया वह ईंट भट्टों पर मजदूरी करते थे। मृतक के पुत्र हेमंत की शादी 8 अक्तूबर को गुजरात की एक युवती से होने जा रही है। पुत्र की शादी के लिए मृतक ने एक लाख रुपये ठेकेदार से पेशगी ली थी। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। तहसीलदार अभिनव चंद्रा, वरिष्ठ लिपिक कामता प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक की पत्नी लज्जावती का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें