फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तांगा चालक की मौत

विज्ञापन
मोरचरी हाउस में मृतक किसान का पंचनामा भरते एसआई लाल जी सरोज। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा। कस्बे से तांगा लेकर शनिवार सुबह पारा गांव स्थित अपने खेत पर चारा लेने जा रहे किसान को बेरी रोड पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वार्ड सात निवासी रामसजीवन (45) पुत्र स्व. शिवनारायण शनिवार सुबह आठ बजे तांगा लेकर खेत से चारा लेने जा रहे थे, तभी पारा गांव से पहले किसी वाहन की टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे मुकेश ने बताया चाचा के नाम तीन बीघा कृषि भूमि है। वह खेती करते थे। चाचा के तीन पुत्र हैं। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें