फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत ढहने से छात्रा की मौत, दो बहनें घायल, लल्ली का डेरा गांव में हुई घटना, नायब तहसीलदार ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। लल्ली का डेरा गांव में गुरुवार एक पुराने मकान की जर्जर छत ढहने से तीन बच्चियां मलबे में दब गईं। जिससे एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गई। हादसे में घायल बहनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार ने गांव पहुंच मामले की जानकारी ली। कुरारा के लल्ली का डेरा निवासी विश्राम सागर का पुराना मकान है। मौजूदा समय में यह मकान पूरी तरह से जर्जर था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक मकान की छत ढह गई।
हादसे में विश्राम सागर की पुत्री संध्या (15), दीपिका (4) व रंजना (13) मलबे के नीचे दब गईं। इस घटना से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। पड़ोसियों ने आननफानन में मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन संध्या की मौत हो चुकी थी। घायल दीपिका व रंजना को कुरारा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

संध्या की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतका इस वर्ष कक्षा नौ में गई थी। दीपिका कक्षा एक तथा रंजना कक्षा पांच में पढ़ती है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका पांच बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। विश्राम सागर ने बताया वह गांव में मनरेगा के तहत चकरोड में मजदूरी करने गया था।
थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया मकान बहुत पुराना था। जिसकी जर्जर छत गिरने से संध्या की मौत हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह व लेखपाल रमेश निषाद भी जांच को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें