फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक अलविदा की नमाज नहीं अदा होगी : डीएम, धर्मगुरुओं के साथ बैठक में डीएम ने की चर्चा, सामूहिक गतिविधियाें पर रोक

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते डीएम व एसपी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। अलविदा नमाज और ईद त्योहार को लेकर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने गुरुवार को धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। जिसमें कहा कोरोना के मद्देनजर सरकार की जारी गाइड लाइन में सभी प्रकार की सामूहिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इसलिए कहीं भी सामूहिक नमाज अदा नहीं की जा सकेगी। अलविदा की नमाज और त्योहार लोग अपने घरों पर ही मनाएं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीएम ने मुस्लिम
धर्मगुुरुओं/मौलवी से इस संबंध में जागरूक करने की अपील की। कहा लोगों अपने-अपने घरों में रहे और त्योहार मनाएं।
सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया जाए। कहा सुमेरपुर विकासखंड के सिमनौड़ी में कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिलने से अब हम सभी को अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे संक्रमण को फैलने में बढ़ावा मिले।
एक स्थान पर 5 से अधिक लोग एकत्र न हों। ईद त्योहार पर बिजली, पेयजल व सफाई की व्यवस्था रखी जाए। एसपी श्लोक कुमार ने कहा एकमात्र बड़ा हथियार सामाजिक दूरी है। बैठक में मुस्लिम धर्मगुरुओं/इमाम/मौलवी आदि ने सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, राठ में शहर के पेश इमाम मौलाना शाकिर अली ने सभी मस्जिदों के इमामों की राय लेकर यह एलान किया है कि मुल्क के कानून व अपनी हिफाजत के लिए सावधानी रखनी है। अभी जितने लोगों को मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत है उतने ही लोग अलविदा जुमा व ईदुल फितर की नमाज मस्जिदों व ईदगाह में अदा करेंगे। बाकी सभी लोग अपने घरों में रहकर नमाज अदा करेंगे। वहीं ईद को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें