फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संजू हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। इटैलियाबाजा गांव में संजय उर्फ संजू की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी अमरकांत पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें छह से दबिश दे रही थीं। रविवार को उसे ग्राम बीरा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि 19 अक्तूबर की रात मनखाऊ माता मंदिर के पास मुंडन संस्कार के दौरान अमरकांत के भाई सतीश और रामकुमार के बीच रास्ते से आने-जाने व गाड़ी रुकवाने पर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर अमरकांत मौके पर पहुंचा था जहां दोबारा कहासुनी हुई थी। इसी दौरान उसने संजू पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मूर्तिध्वज की शिकायत पर 19 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें