इमिलिया गांव में करीब ढाई साल पूर्व किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार को इमिलिया बसवारी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
उधर आरोपी के परिवारीजन आरोपी के गायब होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहे थे।
मुस्करा थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी जीतू के खिलाफ पिछले 27 मई 2015 को गांव के ही एक किशोरी का अपहरण कर रेप करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास करती रही मगर दो वर्ष बाद भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी। घटना के समय रामाश्रय यादव तत्कालीन थानाध्यक्ष मुस्करा में तैनात थे जो मौजूदा में क्राइम ब्रांच प्रभारी हैं। पिछले ढाई साल से आरोपी जीतू गाजियाबाद में नाम बदलकर सैन विहार इलाके में रह रहा था।
पिछले दिनों आरोपी अपने घर आया हुआ था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फरारी अवधि में आरोपी जीतू के पिता बनटोली व अन्य परिवारीजनों उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए फर्जी एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे। धारा 156 के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दाखिल कर दिया था।