फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में शरारती तत्वों ने खंडित की ख्वाजा देवता की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में ब्यास नदी किनारे बनी ख्वाजा देवता की मूर्ति को शरारती तत्वों ने बुधवार रात को खंडित कर दिया है। शातिरों ने इस मूर्ति के मुख में बीड़ी लगाकर मूर्ति का एक भाग तोड़ दिया है। यह स्थल वर्षों से आम लोगों तथा केवट वर्ग के लिए आस्था का स्थल है। इसके नजदीक ध्यानू भक्त की समाधि पर माथा टेकने के बाद हर वीरवार को इस पवित्र प्रतिमा पर भी काफी संख्या में लोग दलिया चढ़ाते हैं।
विज्ञापन

प्रसाद चढ़ाने आए लोगों ने बताया कि ख्वाजा महाराज धार्मिक आस्था के अनुसार जल के देवता हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, नगर पंचायत प्रधान रीना देवी ने पुलिस प्रशासन से दोषियों का पता लगाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं नादौन थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस शीघ्र आरोपियों तक पहुंच सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें