फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से ढाई बीघे की फसल जलकर स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। रविवार को ग्राम इंगोहटा में एक किसान के खेत में विद्युत शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे करीब ढाई बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। वहीं बिदोखर गांव में एक खेत में आग लगने से एक बीघे की पराली जली है।
विज्ञापन

ग्राम इंगोहटा में दोपहर करीब 12 बजे प्रभुदयाल के खेत में तेज हवा से तार आपस में टकरा गए। उससे निकली चिंगारी गिरने से खेत में आग लग गई और जब तक दमकल मशीन आई तब तक ढाई बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। बटाईदार जगपाल यादव ने बताया कि उसका करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। इसी तरह से ग्राम बिदोखर में बच्चा गुप्ता के खेत दोपहर में आग लगने से एक बीघे की पराली जल गई। किसानों का कहना है कि इंगोहटा में दूसरी बार खेतों में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगी है। फिर भी विभाग कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें