फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कूलर का पानी बदलते समय करंट लगने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के उपरंहका गांव में कूलर का पानी बदलते समय एक महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उपरंहका गांव निवासी भान सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे पत्नी ऊषा (28) कमरे के बाहर लगे कूलर का पानी बदलने के लिए उसे साफ कर रही थी। इस दौरान वह बिजली बोर्ड से प्लग निकालना भूल गई जिससे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिरकर अचेत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद भान सिंह उन्हें सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने ऊषा को मृत घोषित कर दिया। मां की माैत से नाै वर्षीय बेटा रो-रोकर बेहाल है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें