फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से स्टंट कर रहे युवक ने राहगीर को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बाइक से स्टंट कर रहे युवक ने हाईवे किनारे पैदल जा रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। अधेड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात 10 बजे इमिलिया थोक निवासी ज्ञान प्रकाश अनुरागी का पुत्र सोनू अपने साथी अर्पित के साथ बस स्टैंड के समीप बाइक से स्टंट कर रहा था। तभी हाईवे किनारे पैदल जा रहे रामप्रकाश गुप्ता (55) से बाइक जा टकराई। हादसे में रामप्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बाइक चालक सोनू व अर्पित भी घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। राम प्रकाश को कानपुर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें