फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 27- जिला अस्पताल में रोते-विलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांकी रोड निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे नाजुक हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के बांकी रोड की कांशीराम कॉलोनी निवासी श्रीमती ने बताया कि उसका पति वीरेंद्र कुमार (28) बीते 18 अक्टूबर को परदेश से वापस आया था और दीपावली त्यौहार करने के बाद शुक्रवार को वापस जाने की तैयारी थी। लेकिन सुबह उसने जहरीला पदार्थ घटक लिया। जिसे गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी श्रीमती, पुत्र आर्यन एवं पुत्री आव्या को रोता बिलखता छोड़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें