गहरौली (हमीरपुर)। गांव में बुधवार रात फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ जान से मारने की नियत से फायरिंग की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
गहरौली गांव के जयंत राजपूत पुत्र शिवरतन राजपूत ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि बुधवार देर रात गांव के प्रियांशु विश्वकर्मा, अनूप राजपूत, पहाड़ी के अंकित उर्फ अंकू और मुस्करा के आरिस मंसूरी ने गालीगलौज की थी। आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। पुलिस के आने से पहले सभी मौके से भाग गए थे। मुस्करा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। बताया कि शुक्रवार को अंकित, प्रियांशु, अनूप व आरिस मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है। (संवाद)