फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शादी में आए युवक की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
 पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के छानी कस्बा स्थित गेस्टहाउस के पास बुधवार रात करीब 11 बजे पाटनपुर निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस के मुताबिक डीजे में डांस को लेकर हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


पाटनपुर गांव निवासी सचिन (26) पुत्र शुभकरण सिंह की बुधवार देर रात रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सचिन के पिता ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी वर्षा के मौसेरे भाई स्वासा निवासी शिवम की शादी छानी कस्बा स्थित एक गेस्टहाउस से थी। शादी में शामिल होने बेटा अपनी पत्नी के साथ आया था।

रात लगभग 11 बजे कस्बा बिवांर निवासी शिवेंद्र सिंह उर्फ बउवा (मृतक का चचेरा साला) और सायर निवासी दीपक सिंह डीजे में नाचने के दौरान बेटे से झगड़ने लगे। खुद उसने व रिश्तेदारों ने झगड़ा शांत करा दिया लेकिन कुछ देर बाद फिर दोनों और उनके साथ एक अन्य अज्ञात युवक ने उसके बेटे को रास्ता पर चलते-चलते खींच लिया।
विज्ञापन


जब तक वे लोग कुछ समझ पाते कि शिवेंद्र ने बेटे के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी और तीनों आरोपी कार से भाग निकले। घायल को छानी सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



इकलौता बेटा था सचिन

पिता के अनुसार सचिन उसकी इकलौती औलाद थी। उसका बेटा सपरिवार मौदहा कस्बा में रहता था और दो दिन पूर्व ही कृषि कार्य के सिलसिले में गांव आया था। बुधवार रात छानी कस्बा शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया है।


कहीं जमीन हथियाने के चलते तो नहीं की गई हत्या

सचिन परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी शादी पिछले वर्ष बिवांर कस्बा निवासी कुलदीप सिंह उर्फ छोटे बाबा की छोटी बेटी के साथ हुई थी और एक डेढ़ साल का बेटा भी है। लोगों में चर्चा है कि छोटे बाबा की दो बेटियां हैं। इनमें से एक की शादी सचिन से हुई थी जबकि बड़ी बेटी शादी ही नहीं कर रही है। चर्चा है कि छोटे बाबा की करीब 20-25 बीघा जमीन है और बांधुर मोड़ पर मकान है जो किराये पर उठा है। करोड़ों की प्रॉपर्टी पर उसके परिवार के लोगों की नजर है लेकिन वह अपनी बेटियों को ही अपनी पूरी प्रॉपर्टी देना चाहता था। आरोपी शिवेंद्र मृतक की पत्नी के चाचा बजेंद्र सिंह का बेटा है। इसी कारण यह हत्या करने की आशंका लोग जाहिर कर रहे हैं। बताया जाता है कि पूर्व में भी जमीन को लेकर विवाद होता रहा है।




शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता की शिकायत पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की लताश की जा रही है।- राजकुमार पांडेय, सीओ मौदहा।



प्रथम दृष्टया डीजे में नाच-गाने के चलते विवाद होने की जानकारी मिली है। पिता की तहरीर पर दो नामजद आरोपी शिवेंद्र उर्फ बउवा, दीपक सिंह चंदेल सहित एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। - अरविंद कुमार वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें