फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नलकूप लगा, पाइप लाइन भी डाली, एक साल बाद भी नहीं मिला पानी

Mon, 16 Feb 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के शिवपुरी मोहल्ले में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए एक साल पहले लाखों की लागत से ट्यूबवेल का निर्माण कराया गया। सड़कें खोद कर पाइप लाइन डाली गई, लेकिन विडंबना है कि एक साल बीतने के बाद भी यह घरों तक पानी नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

स्थानीय का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के नाम पर मोहल्ले की अच्छी-भली सीसी रोड को जगह-जगह से खोद दिया गया। काम खत्म हुए एक वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन ठेकेदार रोड की मरम्मत करना ही भूल बैठा है। इन टूटी सड़कों से स्कूली बच्चों व राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। उखड़ी हुई सड़क और बिखरी गिट्टियों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं रहा।
नगर पालिका चेयरमैन रजा मोहम्मद ने कहा कि नलकूप में कुछ दिन पहले बिजली कनेक्शन हुआ है, तीन दिन में नलकूप को चालू कर दिया जाएगा। कहा कि पानी सप्लाई शुरू होने के बाद पाइपलाइन की लीकेज चेक की जाएगी। सफलतापूर्वक टेस्टिंग होने के तत्काल बाद ठेकेदार द्वारा पुनः सीसी रोड डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें