हमीरपुर। अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बृहस्पतिवार शाम बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। बस स्टैंड से शुरू हुआ जुलूस प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
जुलूस का नेतृत्व बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु सहाय एवं जिलाध्यक्ष अंजनी गुप्ता ने किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे और अलग बुंदेलखंड राज्य गठन की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु सहाय ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य की मांग पिछले करीब 15 वर्षों से लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए अलग बुंदेलखंड राज्य का गठन जरूरी है और जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।