फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राठ में महेंद्र, ग्रामीण में कर्ण बने मंडल अध्यक्ष

Thu, 26 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भटियाना मोहल्ला के महेंद्र गांधी को राठ व औंड़ेरा के कर्ण सिंह राजपूत को राठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन



राठ नगर मंडल अध्यक्ष के बदलाव के लिए काफी दिनों से सरगर्मियां चल रहीं थीं। मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला के निर्विवाद कार्यकाल, उनकी सक्रियता और नए मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारों की फौज को देखते हुए अटकलों का बाजार गर्म रहा। वहीं पार्टी नेतृत्व भी असमंजस की स्थिति में देखा गया। काफी इंतजार के बाद नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बृहस्पतिवार को भाजपा के नगर महामंत्री मुकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, रमाकांत कुटार, अखिल भारतीय दृढोमर वैश्य समाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति बृजेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि ने नवनिर्वाचित राठ व ग्रामीण मंडल अध्यक्षों को माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें