बिवांर(हमीरपुर)। कड़ाके की ठंड में 10 माह की बच्ची और वद्ध की मौत हो गई। डॉक्टर ने सभी को ठंड से बचाव की सलाह दी है।
कस्बा बिवांर निवासी बच्ची आशी के पिता राधेश्याम ने बताया कि बच्ची मंगलवार के दिन खेलती रही, लेकिन रात के समय रोने लगी। बुधवार सुबह जब बिवांर के अस्पताल इलाज के लिए ले गए तो उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन एंबुलेंस उसे पहले छानी सीएची ले गई, जहां डॉक्टर भावना सोनकर ने उसे मृत घोषित कर दिया और बताया कि उसे ठंड लगी थी।
वहीं, कस्बा निवासी हरीबाबू (72) की भी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र लवलेश ने बताया कि पिता आर्टिफिशियल ज्वेलरी और चांदी के जेवर फेरी लगाकर बेचते थे। सोमवार की शाम फेरी लगाकर आए तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई।।