फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फार्मासिस्ट के वायरल वीडियो मामले की जांच करने पहुंची टीम

Wed, 29 Oct 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। फार्मासिस्ट के वायरल वीडियो मामले पर सीएमओ की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच पड़ताल की। वहां के स्ट़ॉफ से पूछताछ कर बयान लिए। वीडियो वायरल करने वाले से संपर्क किया, लेकिन वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन


मुस्करा क्षेत्र के गहरौली गांव स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट सुनीत सचान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह किसी युवक से दवा के बदले में पैसे लेते दिख रहे थे। इसमें वह पैसा कम होने पर पूरे पैसे देने की बात भी कर रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ गीतम सिंह ने दो डिप्टी सीएमओ की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की थी। उक्त टीम ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर जांच की। अस्पताल पहुंचकर संबंधित फार्मासिस्ट के बयान दर्ज किए। जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉक्टर पुष्पेंद्र ने बताया कि एक पक्ष के बयान ले लिए हैं, दूसरा पक्ष के भी बयान लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें