फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीएम कैंप कार्यालय से ड्यूटी करके लौट रहे सफाई कर्मी से छिनैती

Sat, 04 Oct 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। डीएम कैंप कार्यालय से बृहस्पतिवार रात ड्यूटी करके गांव लौट रहे सफाई कर्मी से छिनैती का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इंगोहटा निवासी हसीब अहमद ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह ग्राम पंचायत बांकी में सफाई कर्मी है। दशहरा एवं गांधी जयंती पर उसकी ड्यूटी डीएम कैंप कार्यालय में लगाई गई थी। बृहस्पतिवार रात नौ बजे ड्यूटी के बाद उसने 20 हजार रुपये एटीएम से निकाले और वापस बाइक से गांव जा रहा था। हाईवे पर सीमेंट फैक्टरी के पास दो बाइकों पर सवार तीन लोगों ने उसे घेर कर रोक लिया। जेब में पडे 20 हजार रुपये छीन लिए और भाग निकले। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया है कि मामला संदिग्ध है। मामले की गंभीरता के साथ छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें