फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पानी को तरस रही छह हजार की आबादी

Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। छह हजार की आबादी वाला हरसुंडी गांव पेजयल के लिए तरस रहा है। नमामि गंगे की पाइपलाइन चोक होने से आधे गांव में पानी नहीं पहुंच रहा। वहीं, जिन घरों में पानी पहुंच रहा वह भी नाकाफी है। रविवार को ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
विज्ञापन


गांव के मगनपाल, सोहनलाल, जयसिंह यादव, चंद्रशेखर, गोपाल यादव, लखनलाल, हरीसिंह ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना से टंकी बनाई गई व गांव में पाइपलाइन बिछाई गई। बिजली व्यवस्था न होने से नलकूप को सौर्य ऊर्जा का सहारा है। बताया कि टंकी भरने में तेज धूप होने पर छह घंटे का समय लगता है। आधे गांव की पाइपलाइन चोक पड़ी है, जिससे पानी नहीं पहुंच रहा।
टंकी से मात्र आधे गांव को ही आपूर्ति की जाती है। जहां भी पाइप लाइनों में बूंद-बूंद पानी आता है। पंचायत भवन की बस्ती में एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच रहा। गांव के परिषदीय विद्यालय में हैंडपंप का सहारा है। बताया कि गांव की बड़ी आबादी के लिए एक दर्जन हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से चार खराब हैं। आधा दर्जन हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें