फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कानपुर–सागर हाईवे के जाम में फंसे मरीज की मौत

Sat, 07 Feb 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 24- मृतक की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। कानपुर–सागर हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात सुमेरपुर से हमीरपुर के बीच कई 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी जाम में एक वाहन में फंसे गंभीर मरीज की समय पर अस्पताल न पहुंचने से मौत हो गई। मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर मरीज को परिजन लेकर निकले थे, लेकिन देर रात हाईवे पर लगे लंबे जाम के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। जाम पूरी तरह से सुबह छह बजे खुल सका।
विज्ञापन


मरीज के भाई बब्बू यादव ने बताया कि उनका भाई संजय यादव (33) जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव के चंदा डेरा का रहने वाला था। वह खेती-किसानी करता था। उन्होंने बताया कि संजय दो दिन पहले मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मझगंवा गांव में अपनी पत्नी मैना की बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। बृसस्पतिवार की भोर उन्हें सूचना मिली कि संजय की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसके मुंह से खून की उल्टी हुई है। रिश्तेदार उसे तत्काल सीएचसी मौदहा ले गए, वहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत में सुधार बताकर डॉक्टरों ने उसे वापस भेज दिया, वह भाई को लेकर दोबारा शादी वाले घर चला गया।
देर रात करीब तीन बजे संजय की हालत फिर बिगड़ी और दोबारा खून की उल्टी होने लगी। लोग उसे फिर से सीएचसी मौदहा ले गए, वहां ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर हमीरपुर रवाना हुए, लेकिन सुमेरपुर और हमीरपुर के बीच हाईवे पर लगे भारी जाम में वाहन फंस गया। जाम में काफी देर तक फंसे रहने के दौरान संजय की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। संजय के साढ़ू शिवम, निवासी उमरी ने बताया कि जाम नहीं होता तो संजय को समय से इलाज मिलता और उसकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन



जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार युवक शादी में गया था जहां अचानक उसकी उसकी तबीयत बिगड़ गई। हमीरपुर रोड पर देर रात लंबा जाम लगा हुआ था। इस वजह से वह लौट आये थे रास्ते मे उसकी मौत हुई है। परिजनों की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम मौके पर जाकर जांच कर चुकी है।

हमीरपुर व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश साहू ने बताया कि वह भी उसी रात हाईवे से गुजर रहे थे। शादी से लौटते समय कई किलोमीटर तक वाहन रेंगते रहे और आसपास मरीजों को लेकर कई वाहन फंसे हुए थे। वहीं संतोष सचान, निवासी हमीरपुर ने बताया कि वह कानपुर से लौट रहे थे और दुर्गा मोड़ के पास करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आई।

फोटो 06 एचएएमपी 24- मृतक की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें