फोटो 31 एचएएमपी 07- मृतक सुरेंद्र कुमार। स्रोतः परिजन
राठ। मारपीट में घायल महिला की मौत के बाद आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम के दौरान टेंट पंडाल लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक राजमिस्त्री का काम करता था।
मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव निवासी प्रकाश अहिरवार ने बताया कि 18 मई की शाम गांव के रोहित ने पारिवारिक भाभी संतोषी के साथ डंडे से मारपीट कर दी थी। गंभीर रूप से घायल संतोषी की उपचार के दौरान झांसी में मौत हो गई थी। रविवार को उनका त्रयोदशी कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में धूप से बचाव के लिए बेटा सुरेंद्र कुमार (22) टेंट लगा रहा था।
तभी टेंट का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी नौरंगा ले गए। यहां डॉ. भरत राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मझगवां दिनेश प्रसाद ने बताया कि युवक चाची की तेरहवीं में टेंट लगा रहा था तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
फोटो 31 एचएएमपी 07- मृतक सुरेंद्र कुमार। स्रोतः परिजन