फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कूलर में पानी डालने के विवाद में विवाहिता ने लगाया फंदा

विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 17- मौदहा सीएससी में रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : सीमा पर आने जाने वालों की जांच करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थाना क्षेत्र के कुनेहटा गांव में गुरुवार सुबह कूलर में पानी डालने के दौरान हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने फंदा लगा लिया। जानकारी पर परिजन उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम कुनेहटा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी आरती (26) सुबह कूलर में पानी भर रही थी। इस दौरान बोर्ड में तार लगा होने के कारण उन्होंने करंट लगने की आशंका जताकर पत्नी को टोक दिया। इस पर उनके बीच बहस हो गई। अशोक के अनुसार उसी समय उनका पांच वर्षीय पुत्र प्रभात समोसा खाने की जिद करने लगा। इस पर वह बस स्टैंड पर समोसा लेने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटने पर उन्होंने आरती को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका देखा।


शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरती को फंदे से उतारा। इसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के चचेरे भाई कालीदीन प्रजापति ने बताया कि आरती 11 मई को एक शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थी। वह 17 मई को ससुराल लौटी थी। थाना प्रभारी नंद राम प्रजापति ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें