राठ। नगर के चरखारी रोड सिकंदरपुरा मोहल्ला में एक श्रमिक का शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। वह चार दिन पहले ही ससुराल से लौटा था।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला निवासी राजू श्रीवास ने बताया कि मंगलवार रात उनके छोटे भाई सुनील श्रीवास (30) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका भाई मऊरानीपुर में अपनी ससुराल में रहता था। 15 फरवरी को पत्नी से काम पर जाने की बात कहकर ससुराल से चला आया। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी शारदा व बेटे शिवांश को छोड़ गया है। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब का लती था।