भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के गायत्री तपोभूमि में शासन द्वारा स्वीकृत हेलीपैड का निर्माण एक करोड़ की लागत से लोनिवि कराएगी। इसके लिए जमीन को चिन्हित करके नापजोख की गई। साथ हाईवे से लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तक सात मीटर चौड़ी सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा।
बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता मुन्नीलाल ने शासन से स्वीकृत हेलीपैड के निर्माण के लिए तपोभूमि प्रांगण के समीप खाली पड़ी जमीन की नापजोख की। उन्होंने बताया कि शासन की योजना के तहत ब्लाक स्तर पर हेलीपैड का निर्माण होना है।
इसके लिए कस्बे में इस जमीन को चिन्हित किया गया।उन्होंने बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से हेलीपैड का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि हेलीपैड तक पहुंचाने के लिए अब हाईवे से लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तक सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। अभी यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है।