फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: महाराजा खेत सिंह जयंती पर भव्य शोभायात्रा

Sat, 27 Dec 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो-26 एचएएमपी 15- सुमेरपुर में महाराज खेत सिंह की जयंती समारोह में विचार रखते सदर विधायक। सं
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। महाराजा खेत सिंह एवं सुमेरदेव सिंह की जयंती पर खंगार समाज ने कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली। दुग्ध डेरी मार्ग से गुजरी शोभायात्रा के बाद हरप्रिया गार्डन में समारोह आयोजित कर उनके जीवन, कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि खंगार समाज का इतिहास गौरवशाली है। महाराजा खेत सिंह और उनके वंशज मान सिंह खंगार ने मान-सम्मान के लिए तुगलक वंश से संघर्ष किया। उन्होंने समाजजनों से सभी को शिक्षित बनाने, एसआईआर में भाग लेकर मतदाता बनने की अपील की तथा कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब सभी शिक्षित होंगे।



विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने कहा कि महाराजा खेत सिंह ने गढ़ कुंडार में शासन कर मुस्लिम शासकों को परास्त किया तथा हिंदू साम्राज्य की स्थापना की। उन्होंने समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन




कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र सिंह दीनू, मुन्ना सिंह, कामता सिंह, मानसिंह, ज्ञान सिंह, भानू सिंह, विवेक सिंह, अंकित सिंह, दीपक सिंह खंगार का विशेष सहयोग रहा। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया।

फोटो-26 एचएएमपी 15- सुमेरपुर में महाराज खेत सिंह की जयंती समारोह में विचार रखते सदर विधायक। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें