फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कार्टून देखने से मना करने पर सात साल की मासूम रूठी, घर से भागी; यहां का है मामला

Fri, 26 Dec 2025 11:12 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक बच्ची को फोन छोड़कर खाना खाने को कहा गया तो वो घर से भाग गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला और परिजनों के हवाले किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल में कार्टून देखने से मां के मना करने पर सात साल की बच्ची इतनी आहत हो गई कि घर से ही भाग गई। हालांकि भोरंज पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्ची को चार घंटे में ढूंढ निकाला और परिजनों के हवाले कर दिया। मामला भोरंज थाना के एक गांव का है। यहां पर उत्तर प्रदेश का परिवार किराये के मकान में रहता है।

विज्ञापन


बच्ची का पिता मिस्त्री का काम करता है। सुबह करीब सात बजे वह लकड़ी लाने के लिए कहीं बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी और तीन बच्चे थे। पत्नी खाना बना रही थी। उसने बेटी को फोन छोड़कर खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन बेटी नहीं आई। जब बेटी को थोड़े तल्ख लहजे में बुलाया तो वह नाराज हो गई।

मां अपने कार्य में व्यस्त हो गई और बेटी घर से कहीं चली गई। परिजनों की ओर से इसकी सूचना थाना भोरंज को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और बच्ची को पूर्वाह्न 11 बजे लापता स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर से सकुशल ढूंढ निकाला। बच्ची पैदल ही घर से करीब पांच किलोमीटर दूर पहुंच गई थी। पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि बच्ची को पुलिस ने तुरंत ढूंढ निकाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें