फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बसरिया के जंगल में लगी आग, कई पेड़ और झाड़ियां जलीं

विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 31- बसरिया गांव के जंगल में लगी आग से उठता धुआं और जलती झाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
सरीला। जरिया थाना क्षेत्र के बसरिया गांव के जंगल में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। चिलचिलाती धूप और सूखी झाड़ियों के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर बड़ी संख्या में विलायती बबूल और झाड़ियां जल गईं।
विज्ञापन


आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और अग्निशमन विभाग को दी। हालांकि अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आग से कुछ झाड़ियां जली हैं। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। अग्निशमन वाहन की मदद से आग पूरी तरह बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें