फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बेटी का मुंडन कराने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना से मौत

Tue, 30 Sep 2025 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 21 शहर के पोस्टमार्टम के बाहर गमगीन बैठे मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर दुर्गा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बेटी के मुंडन कराने सुजानपुरवा गांव स्थित मंदिर बाइक से जा रहा था। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोट युवक की मौत की वजह बनी। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग बच्ची का मुंडन कराए बिना लौट आए।
विज्ञापन

शहर के कजियाना मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि उनके बेटे सर्वेश (28) की बेटी का सोमवार को मुंडन होना था। चार पहिया वाहन से घर के लोग कुल देवता सुजानपुरवा गांव स्थित मंदिर जा रहे थे। वाहन में जगह नहीं होने पर सर्वेश बाइक से जा रहे थे। कानपुर-सागर हाईवे पर दुर्गा मोड़ के पास किसी ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने सर्वेश को मृत बता दिया। सर्वेश एक ढाबे में काम करते थे।

फोटो 29 एचएएमपी 21 शहर के पोस्टमार्टम के बाहर गमगीन बैठे मृतक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें