फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दुर्गादास बने जाहू कृषि सहकारी सभा समिति के प्रधान

Tue, 30 Sep 2025 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत जाहू कृषि सहकारी सभा समिति के चुनाव सोमवार को हुए। इसमें दुर्गा दास को समिति का प्रधान चुना गया, जबकि बलदेव सिंह उपप्रधान बने।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच से राज कुमार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सभा के सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि समिति में कुल पांच वार्ड हैं। इनमें से चार पर मतदान हुआ और एक में प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया। वार्ड नंबर-एक से रोशन लाल ने 62 मत लेकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी प्रीतम चंद को 32 वोट मिले। वहीं, एक मत अमान्य रहा।

वार्ड नंबर-दो से कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बलदेव सिंह ने 28 मतों से जीत दर्ज की। पवन कुमार को 27 मत मिले। वार्ड नंबर-तीन दुर्गादास ने 57 मत प्राप्त कर देशराज (27 मत) को हराया। एक मत अमान्य घोषित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर-चार शशिकांत ने कालीदास को 49 बनाम 23 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर-5 यहां से केवल राज कुमार ने नामांकन दाखिल किया था। इन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवगठित समिति की बैठक बुलाई गई। इसमें दुर्गादास को समिति को प्रधान और बलदेव सिंह को उपप्रधान चुना गया। सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें