फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कक्षा आठ के छात्र का कार सवार युवकों ने किया अपहरण

Sat, 29 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली में शनिवार दोपहर शहर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पढ़ने गए आठवीं के छात्र का कार सवार युवक अपहरण कर ले गए। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्कान मुस्तैदी दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं का पीछा कुरारा हाईवे पर किया।
विज्ञापन

शहर के रमेड़ी वार्ड के भोला का डेरा निवासी विवेक कुमार निषाद ने बताया कि उसका बेटा शिवम (16) रोज की तरह शनिवार को श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज पढ़ने गया था। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे लंच के समय वह अपने दोस्तों धीरज और अभी सोनकर के साथ स्कूल से बाहर निकला। इसी दौरान पुराना तहसील मैदान के पास एक कार आकर रुकी और उसमें सवार पांच लोग उतरे व उसके बेटे को कार में बैठाकर कुरारा मार्ग की ले गए। तभी आसपास के लोगों ने स्थिति को भांपते हुए पुलिस को सूचना कर दी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा कर कुरारा हाईवे पर रोक लिया। इसी बीच मौका पाकर चार आरोपी कार से उतरकर भाग निकले। पुलिस ने कार चालक कलौलीतीर निवासी राजकिशोर को गिरफ्तार किया है। छात्र विवेक कुमार ने बताया कि कार में उसके साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद चालक राजकिशोर व बाबा सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें