सरीला। थाना जलालपुर के पुरैनी गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने घर में धावा बोलकर 12 लाख कीमत के गहने व नगदी पार कर ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी शिवरतन राजपूत ने बताया कि बीती रात वह व उसकी बेटी अलग-अलग कमरे में लेटे थे। रात में कुछ बदमाशों ने घर में सेंध लगाकर बेटी की शादी के लिए रखे गहने चोरी कर ले गए हैं। इनकी कीमत करीब 12 लाख से अधिक होगी। सुबह जब कमरे का ताला टूटा देखा तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।