हमीरपुर। सपा के साप्ताहिक कार्यक्रम छात्र नौजवान जागरूकता के तहत तीसरे दिन राजकीय महाविद्यालय कुछेछा में संकल्प पत्र भरवाने का काम किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने संकल्प पत्र भरने के साथ ही महाविद्यालय में व्याप्त समस्या के विषय में जानकारी एवं सुझाव दिए।
समाजवादी पार्टी मिशन 2014 को लेकर हर तबके तक पहुंचना चाहती है। कार्यक्रम के तीसरे दिन सोमवार को कुछेछा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संकल्प पत्र भरवाने का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव सुशील त्रिवेदी ने की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने चित्रकूट मंडल में विश्वविद्यालय खुलवाने की स्वीकृति दे दी है। इस मंडल में विश्वविद्यालय खुलने पर छात्रों को समस्याआें के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पार्टी के प्रति जागरूकता लाने का मकसद है। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी बीटू यादव, मनीष निगम, अभिषेक अवस्थी, सत्यप्रकाश शर्मा, आलोक अवस्थी, बांके बिहारी मौजूद रहे। प्रांतीय सचिव ने कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता भी की। जिसमें उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते रहे।