फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में किया कब्जा, तीन पर केस

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। सदर थाना के अंतर्गत भोटा कस्बे में तीन लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया। जबरन अपना सामान दुकान के अंदर रख कर दुकान पर कब्जा कर लिया। तीनों दुकान पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी उझान, डिडवीं टिक्कर ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि भोटा में वह ड्राई क्लीनर की दुकान करता है और वर्ष 1981 से दुकान पर उसका कब्जा है। शुक्रवार को उसकी दुकान बंद थी। तो पीछे से संजय कुमार पुत्र सीता राम निवासी भोटा, देशराज पुत्र बख्शी राम और सुनीता देवी पत्नी संजय कुमार उसकी दुकान पर आए तथा उसकी दुकान का ताला तोड़ दिया। दुकान में रखा सारा सामान दुकान के बाहर फेंक दिया और अपना सामान दुकान के अंदर रख लिया। नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि तीनों ने दुकान पर कब्जा करने के उद्देश्य से दुकान का ताला तोड़ा है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक कुलदीप शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें