फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को गांधी चौक पर विशाल रैली

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक लीग के प्रदेशाध्यक्ष स्काड्रन लीडर बृज लाल धीमान ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से अपील की है कि 21 मई को गांधी चौक हमीरपुर में एकत्रित होकर विशाल रैली में भाग लें। यह रैली मेन बाजार हमीरपुर से होती हुई सर्व सुधार सभा भवन में एकत्रित होगी, जहां पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। बैठक में जाने माने भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। धीमान ने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है कि 1200 वर्ष तक तो इस देश को विदेशी दोनों हाथों से लुटते रहे, और अब देशी लुटेरे ही निचोड़ रहे हैं। देश भक्तों ने अपने प्राणों की आहुतियां देकर इस देश को वर्ष 1947 को आजाद करवाया। 65 वर्ष आजाद होने के बावजूद अब देश की स्थिति चिंताजनक बन गई है।
विज्ञापन

धीमान ने भूतपूर्व सैनिकों तथा सेना में सेवारत सैनिक भाइयों से अपील की है कि इस वर्ग की मांगें और पेंशनों में कई खामियां है। उन्हें सरकार तक पहुंचाया जाए। आज भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को रिजर्व और आम सैनिकों क ी पेंशन में गड़बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपील की है कि इस रैली में अपने साथ दस अन्य भूतपूर्व सैनिकों व देश भक्तों को साथ लाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें