फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबलू में बस और कार में टक्कर

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबलू (हमीरपुर)। सदर थाना के अंतर्गत लंबलू बाजार में एक निजी बस और कार में टक्कर हो गई। घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। दुर्घटना के बाद कार चालक ने करीब दो घंटे तक यातायात को अवरुद्ध कर दिया। इससे दूसरे वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हमीरपुर से सरकाघाट की तरफ जा रही एक निजी बस की विपरीत दिशा से आ रही एक आल्टो कार के साथ टक्कर हो गई। घटना में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन दुर्घटना में किसी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। दुर्घटना के बाद कार और बस चालक में बहसबाजी हो गई। गुस्साए कार चालक ने सड़क के बीच कार खड़ी कर दी। यातायात को करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रखा। इससे दूसरे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों वाहन चालकों की करीब दो घंटे की आपसी बहसबाजी के बाद कार चालक ने सड़क से कार हटाई और यातायात बहाल हुआ।
पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन दो घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। जिला सुरक्षा शाखा प्रमुख प्रवीन शर्मा का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी और मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें