फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर छात्र को वाहन ने कुचला, मौत

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के हाइवे पर हिंदुस्तान यूनीलिवर फैक्ट्री के सामने साइकिल से पढ़ने कसबा आ रहे चंदपुरवाबुजुर्ग निवासी साइकिल सवार छात्र को अज्ञात अनियंत्रित मार्शल ने पीछे से कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 नंबर एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकाें ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते हुए रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चंदपुरवा गांव निवासी नदंकिशोर प्रजापति उर्फ बाबू प्रजापति का 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार कसबे के गायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ता था। सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह साइकिल से स्कूल पढ़ने कसबा आ रहा था। तभी नेशनल हाइवे पर फैक्ट्री एरिया के पास हिंदुस्तान यूनीलिवर के गेट के सामने पीछे से आ रही एक अनियंत्रित मार्शल उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। इस मामले में राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए 108 नंबर एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय सजेती के पास उसने दम तोड़ दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राहुल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें