फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षुब्ध किशोरी ने लगाई आग

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। दुष्कर्मी की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़ित किशोरी ने गुरुवार को मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से जली लड़की को अस्पताल ले जाया गया। लड़की की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि बीते 13 सितंबर को गांव के धर्म लोधी पुत्र दशाराम उसे बहला फुसलाकर खेत में ले गया था। धर्म ने उसके साथ बलात्कार किया था। किशोरी की मां ने बताया कि थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी का न्यायालय में बयान कराया था। किंतु पुलिस ने आज तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया। किशोरी ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी न होने पर वह तनाव में रहती थी। गुरुवार की दोपहर सूना घर पाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल उडे़ल कर आग लगा ली। पड़ोसियों ने जब घर से धुआं उठता देखा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में लड़की के ऊपर पानी डाल आग पर काबू पाया। चिकित्सक डा. एमके वर्मा ने बताया कि किशोरी करीब 60 फीसदी झुलस गई है।
नाजुक होने पर चिकित्सकों ने किशोरी को रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेकानंद तिवारी ने बताया कि उन्हें राठ थाने का चार्ज लिए एक सप्ताह हुआ है। बताया, कि वह मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

--
बालिका को खींचा
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका को बुरी नीयत से खेत में खींच ले जाने का असफल प्रयास एक युवक ने किया। लेकिन बालिका के शोर मचाने पर उसके चाचा दौड़े तो युवक भाग निकला। पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका खेतों की ओर गई थी। तभी गांव के शंकरसिंह ने उसे बुरी नीयत से ज्वार के खेत के अंदर खींचकर ले जाने लगा। लेकिन लड़की के शोर मचाने पर खेत पर काम कर रहा उसका चाचा मौके पर पहुंच गया। इस पर आरोपी युवक बालिका को खेत के अंदर ही छोड़कर मौके से भाग निकला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें